Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
BJP protests against large AAP hoardings outside a polling booth in Moga.
{"_id":"6a1525e75c190b3a2200a570","slug":"video-bjp-protests-against-large-aap-hoardings-outside-a-polling-booth-in-moga-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पोलिंग बूथ के बाहर आप के बड़े होर्डिंग का बीजेपी ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पोलिंग बूथ के बाहर आप के बड़े होर्डिंग का बीजेपी ने किया विरोध
मोगा निगम चुनाव के दौरान गीता भवन चौक के पास बने पोलिंग बूथ के बाहर लगे आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े होर्डिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। डॉ. हरजोत कमल ने आरोप लगाया कि पोलिंग बूथ से 100 मीटर के दायरे में आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे यह संदेश जा रहा है कि कहीं न कहीं प्रशासन मौजूदा सरकार के उम्मीदवारों को समर्थन दे रहा है। उन्होंने बताया कि मोगा नगर निगम और कोट ई शेखा नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी के कुल 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। हालांकि सीटों की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद होगा, लेकिन आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।
डॉ. हरजोत कमल ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मांग की कि पोलिंग बूथ के नजदीक लगे राजनीतिक होर्डिंगों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।