Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Residents facing lack of facilities in Rock View Apartment of Vasant Kunj
{"_id":"6a146f5a9087c7b5f10079c0","slug":"video-residents-facing-lack-of-facilities-in-rock-view-apartment-of-vasant-kunj-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: करोड़ों के फ्लैट, फिर भी पानी को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: करोड़ों के फ्लैट, फिर भी पानी को तरस रहे लोग
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के सेक्टर-बी, पॉकेट-9 स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट डीडीए फ्लैट्स के निवासी पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मजबूरी में लोगों को दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। तीन से पांच करोड़ रुपये कीमत वाले फ्लैट में रहने वाले लोगों लोगों का कहना है शिकायतों, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद हालात नहीं बदले।
सोसाइटी में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। यहां पानी की सप्लाई सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होती है। बी-9 अपर हिल पर स्थित होने से यहां तक पानी का प्रेशर बहुत कम पहुंचता है। निवासियों के अनुसार दिन में केवल एक बार करीब एक से डेढ़ घंटे के लिए पानी मिलता है। बी-9 तक पर्याप्त प्रेशर पहुंचने में 15 से 20 घंटे लग जाते हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।