{"_id":"6a1419c246edce56e80f8ff3","slug":"video-tagged-cows-found-roaming-on-roads-raise-questions-over-gaushala-management-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लापरवाही या भ्रष्टाचार? टैग लगी गौशाला की गायें सड़कों पर घूमती मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लापरवाही या भ्रष्टाचार? टैग लगी गौशाला की गायें सड़कों पर घूमती मिलीं
मंधना से कुरसौली मार्ग पर रविवार दोपहर तेज धूप और लू के बीच कुछ गायें सड़क किनारे आवारा मवेशियों की तरह घूमती नजर आईं। खास बात यह रही कि इन गायों के कानों में गौशाला के टैग लगे हुए थे, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और सवाल दोनों खड़े हो गए।
मैदा फैक्ट्री के पास घूम रही इन गायों को देखकर लोगों ने सवाल उठाया कि जब इनकी गिनती गौशाला में रहने वाले पशुओं में हो रही है और सरकार इनके रखरखाव के नाम पर धन भी दे रही है, तो फिर ये सड़क पर क्यों भटक रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमते मवेशियों से हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने इसे लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए मामले की जांच की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।