Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Female Doctor Blackmailed After Being Secretly Filmed; Money Extorted—Demands Raised to Expel Two BJP Leaders from the Party
{"_id":"6a13375e7b05d21e5b0a31cd","slug":"video-female-doctor-blackmailed-after-being-secretly-filmed-money-extorted-demands-raised-to-expel-two-bjp-leaders-from-the-party-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: महिला चिकित्सक की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, वसूली रकम, भाजपा के दो नेताओं पार्टी से निष्कासित करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: महिला चिकित्सक की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, वसूली रकम, भाजपा के दो नेताओं पार्टी से निष्कासित करने की उठी मांग
बिजनौर। महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और रकम वसूली गई। यह आरोप भाजपा के दो नेताओं पर लग रहा है। इस मसले को लेकर भाजपा का एक धड़ा मुखर हो गया और बैठक की। जिन्होंने आरोपी दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई है। रविवार को चांदपुर में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने निरीक्षण भवन में बैठक की। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के शोध प्रमुख नमन चौधरी ने आरोप लगाया कि चांदपुर के दो नेता पार्टी में जिला मंत्री के पद पर हैं। इन्होंने महिला चिकित्सक की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया है और वसूली की है। कहा कि पार्टी की छवि धूमिल करने वाले दोनों पदाधिकारियों को निष्कासित किया जाए। बता दें कि पिछले तीन चार दिनों से आम लोगों और सोशल मीडिया पर महिला चिकित्सक की वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने की चर्चा चल रही थी। अब भाजपा वाले ही जब इस बात को उठाने लगे तो मामला की सत्यता पर मुहर लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।