{"_id":"6a12d645f8eb6f01c30246a5","slug":"video-kanpur-youth-attacked-with-bricks-and-stones-near-tea-stall-incident-captured-on-cctv-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चाय की दुकान पर बैठे युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वारदात CCTV में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चाय की दुकान पर बैठे युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वारदात CCTV में हुई कैद
किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही डिपो के पास सड़कछाप गुंडों ने एक युवक पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब युवक टपरी पर बैठकर चाय पी रहा था। अचानक पहुंचे हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद घायल युवक के पिता ने किदवई नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।