{"_id":"6a1275afdb371719710f0660","slug":"durg-fire-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4316846-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai News: टांसफार्मर से निकली चिंगारी से कबाड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai News: टांसफार्मर से निकली चिंगारी से कबाड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 09:48 AM IST
दुर्ग भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित राधिका नगर में शनिवार रात एक कबाड़ी दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल विभाग के गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
राधिका नगर में ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली। जिसके बाद आग कबाड़ी दुकान तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले कबाड़ के सामान में आग तेजी से फैल चुकी थी। परमानंद चंदेल की कबाड़ी दुकान आग की चपेट में आ गई।
दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कबाड़ रखा होने के चलते आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया और उसे आसपास के मकानों-दुकानों तक फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह ट्रांसफॉर्मर में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।