{"_id":"6a11d95249abe2889c077f0a","slug":"video-information-about-government-primary-schools-of-haryana-will-now-be-updated-on-one-school-portal-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हरियाणा के सरकारी प्राथमिक स्कूलों की जानकारी अब वन स्कूल पोर्टल पर होगी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हरियाणा के सरकारी प्राथमिक स्कूलों की जानकारी अब वन स्कूल पोर्टल पर होगी अपडेट
हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की जानकारी वन स्कूल पोर्टल और एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय, जो स्वतंत्र रूप से संचालित हो रहे हैं या किसी माध्यमिक, उच्च अथवा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ एक ही भवन या कैंपस में चल रहे हैं, उनकी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्कूलों को अपने लॉगिन के माध्यम से यह स्पष्ट करने को कहा है कि विद्यालय स्वतंत्र है या किसी अन्य स्कूल के साथ अटैच्ड है।
विभाग के अनुसार राज्य में करीब 3270 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का डाटा अब तक अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में जिला और स्कूल स्तर पर जल्द से जल्द जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विभागीय रिकॉर्ड सही और व्यवस्थित रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।