{"_id":"6a1182def3bfe092de0f52bf","slug":"video-people-are-troubled-due-to-the-closure-of-loharu-railway-underpass-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू रेलवे अंडरपास का रास्ता बंद होने से हरियाणा-राजस्थान के दर्जनों गांव प्रभावित, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू रेलवे अंडरपास का रास्ता बंद होने से हरियाणा-राजस्थान के दर्जनों गांव प्रभावित, लोगों ने किया विरोध
लोहारू रेलवे अंडरपास से भावठड़ी गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते को प्रशासन द्वारा बंद किए जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जयपुर रेलवे लाइन के अंडरपास के अंदर से आमजन के आवागमन के लिए वर्षों पहले रास्ता बनाया गया था, जिससे हरियाणा और राजस्थान के कई गांवों, ढाणियों तथा खेतों में आने-जाने वाले लोग प्रतिदिन आवागमन करते थे।
दरअसल, अंडरपास के रास्ते को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था और उसी मामले के तहत शुक्रवार 22 मई को प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। लोहारू एसडीएम कोर्ट के आदेशानुसार पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया तथा प्रशासन द्वारा नया रास्ता निकाला गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जो नया रास्ता खोला गया है, वह सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सही हो सकता है, लेकिन पहले अंडरपास के अंदर से होकर राजस्थान की ओर जाने वाला रास्ता निजी था और वर्षों से आपसी भाईचारे और सहमति के आधार पर लोग उसका उपयोग करते आ रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नया रास्ता व्यवहारिक रूप से लोगों के लिए उपयोगी नहीं है। उनका कहना है कि नया रास्ता न तो अंडरपास के अंदर से होकर जाता है और न ही राजस्थान की ओर आगे निकलने के लिए उचित जगह उपलब्ध है। जहां रास्ता निकालकर छोड़ा गया है वहां आगे रेलवे लाइन और रेलवे की भूमि होने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस नए रास्ते से केवल एक-दो लोगों को ही फायदा हुआ है, जबकि दर्जनों गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। कई गांवों के बच्चे नियमित रूप से इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं और वर्षों से इन गांवों का मुख्य आवागमन इसी मार्ग से होता रहा है। रास्ता बंद होने के कारण विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परेशान ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए पुराने रास्ते को पुन खोलने अथवा स्थायी समाधान निकालने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता हरियाणा से राजस्थान के गांवों में जाने का कच्चा रास्ता था और इसके बंद होने से दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आमजन की सुविधा और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस दौरान स्थानीय निवासी जगदीश जयलवाल, सुनील नेहरा, राज्यराम, अनूप, नरेश, सुशील, मनजीत, वीर सिंह, पवन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।