{"_id":"6a109b2e2626ae7ac2046187","slug":"video-gangster-alok-yadav-sentenced-to-life-imprisonment-for-attempted-murder-in-agra-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैंगस्टर आलोक यादव को आजीवन कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; राज चाैहान हत्याकांड में भी है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैंगस्टर आलोक यादव को आजीवन कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; राज चाैहान हत्याकांड में भी है आरोपी
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित यमुना किनारे पर तीन साल पहले दो युवकों को गोली मारकर घायल करने के मामले में गैंगस्टर आलोक यादव को एडीजे 25 मदन मोहन ने दोषी पाया। उसे हत्या की कोशिश व अन्य आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 3 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। 25 जून 2023 को कल्याणी हाईटस अपार्टमेंट के पीछे यमुना किनारे पर फायरिंग हुई थी। नगला हवेली निवासी नीरज, राहुल और योगेश जाटव शराब पी रहे थे। तभी कार में सवार होकर कालिंदी विहार, ट्रांस यमुना थाना निवासी आलोक यादव, विशेष बघेल, राजा, साैरभ चाैधरी, काके, कुलदीप, स्काई पहुंचे थे। कार को शोभित चला रहा था। आलोक यादव और साैरभ चाैधरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। राहुल की पीठ और नीरज के पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। हमलावर राहुल को गाड़ी में डालकर ले गए थे। बाद में उसे कालिंदी विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। वह आईसीयू में भर्ती था। मामले में 29 जून को एसआई अजीत सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई। विवेचना के बाद नामजद आरोपियों के अलावा सैंकी यादव, अजय, रोहित सिकरवार, निमेश चाैहान, सत्यवीर सिंह उर्फ रिंकू, गुलजार, ललित, गोरख और दीपक जायसवाल के नाम जोड़े गए। 28 अगस्त 2023 को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। 16 में से 15 आरोपियों की पत्रावलियों को अलग कर दिया गया। अदालत ने आलोक यादव को हत्या की कोशिश में दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।