{"_id":"6a104c0273ab61515d0d98e5","slug":"video-blramapara-ma-cal-raha-sharamathabhagavata-katha-ma-sharakashhanae-janama-oura-bhakata-parahaltha-ka-katha-sana-bhakata-ma-dab-sharathathhal-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भक्त प्रह्लाद की कथा सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भक्त प्रह्लाद की कथा सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु
यूपी के बलरामपुर में हरैया सतघरवा क्षेत्र के दूबेपुरवा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, समुद्र मंथन और भक्त प्रह्लाद की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रवाचक आचार्य पंडित शिव शंकर तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान ने कंस के अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए जन्म लिया। उनके जीवन से सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
समुद्र मंथन के प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य ने कहा कि देवताओं और असुरों ने मिलकर अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया था। मंथन से अनेक दिव्य रत्न निकले और अंत में अमृत कलश प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह कथा जीवन में धैर्य, परिश्रम और सहयोग का संदेश देती है।
भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए कहा कि सच्ची भक्ति करने वाले भक्त की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद प्रह्लाद भगवान विष्णु की भक्ति से विचलित नहीं हुए और अंततः भगवान नरसिंह ने प्रकट होकर अधर्म का अंत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य अमरेश कुंवर दूबे, रामू, शिवम, सूरज, प्रिंस, ऋषि, रामखेलावन, अयोध्या प्रसाद, शिव चरण और नाथू सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।