{"_id":"6a0ff95b415e6f67030f3501","slug":"video-biodiversity-day-celebrated-at-pm-shri-government-senior-secondary-school-sarol-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में मनाया जैव विविधता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में मनाया जैव विविधता दिवस
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में जैव विविधता दिवस उत्साह से मनाया गया। प्रधानाचार्य बिंदु ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरूआत इको क्लब प्रभारी नीता शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि उन्हें पेड़-पौधों को ही नहीं बल्कि जीव-जंतुओं की भी रक्षा करनी चाहिए। उन्हें समझाया कि इसका रक्षा न करना बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग का कारण बन रहा है। इस अवसर पर चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अकांक्षा, आरुषि और तेजस्विनी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में रुद्रांश, मनावी, बेबी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में हंशिका, शीतल-कीर्ति और तुषार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में आयुष, आराध्या और दीपाली ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में ईवा, संचिता और अकाशी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग में अराध्या, दीपाली और अंकिता प्रथम, द्वितीय और तृतीय पायदान पर रहीं। इसके अलावा विद्यार्थियों ने एक भव्य रैली निकाली। ये रैली विद्यालय प्रागंण से आरंभ होकर भद्रम जीरो प्वाइंट से होते हुए वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने लोगों को जैव विविधता संरक्षण के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने पौधा रोपण और गमलों की साफ-सफाई भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।