{"_id":"6a0f4c6a389a1aeee804a5c3","slug":"video-operator-accused-of-running-prostitution-racket-from-rented-hotel-arrested-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किराए पर होटल लेकर देह व्यापार कराने का आरोपी संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किराए पर होटल लेकर देह व्यापार कराने का आरोपी संचालक गिरफ्तार
आगरा के थाना एकता पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में छह महीने से भागे हुए होटल संचालक अजय सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। वह किराए पर होटल चलाता था। इसकी आड़ में देह व्यापार करा रहा था। पूर्व में उसके साथी होटल के कर्मचारी और महिला को पकड़ कर एक किशोरी और एक युवती को मुक्त कराया गया था। दिसंबर 2025 में प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम फर्म ने धांधुपुरा स्थित द ताज पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना दी थी। रेकी के बाद दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर भेजा गया था। तीन हजार रुपये लेकर महिला ने एक नाबालिग और युवती को दिखाया था। नोट पहले ही चिह्नित कर लिए थे। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा था। काउंटर पर गेस्ट हाउस संचालक अनिल कुमार मिला था। एक युवती और किशोरी को मुक्त कराया गया था। गेस्ट हाउस संचालक और रैकेट चला रही संचालिका को गिरफ्तार किया था। मौके से आपत्तिजनक सामान मिले थे। मामले की विवेचना एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता कर रहे थे। एसीपी ने बताया कि आरोपी अनिल ने 30 हजार रुपये माह पर छह कमरों का गेस्ट हाउस किराए पर लिया था। प्रेमी जोड़ों को बिना आईडी के घंटों के हिसाब से कमरे देता था। रैकेट संचालिका से उसका पहले से परिचय था। महिला गरीब और बेरोजगार लड़कियों को रुपयों का लालच देकर देह व्यापार के लिए तैयार करती थी। गेस्टहाउस में 16 वर्षीय किशोरी और एक युवती मिली थीं। पुलिस की पूछताछ में एक अन्य आरोपी महुआ खेड़ा, एकता निवासी अजय सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे बुधवार रात को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसके नाम पर किरायानामा बना था। वह होटल में नहीं आता था। मगर उसे देह व्यापार की जानकारी थी। वह अपना कमीशन भी लेता था। इस पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।