{"_id":"6a0efd1277549762250d61ca","slug":"video-khesari-dal-being-sold-under-guise-of-arhar-seized-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अरहर की नहीं है ये पीली दाल, सस्ते में बिक रहा धीमा 'जहर', इसलिए खरीद रहे लोग; FSDA ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अरहर की नहीं है ये पीली दाल, सस्ते में बिक रहा धीमा 'जहर', इसलिए खरीद रहे लोग; FSDA ने किया बड़ा खुलासा
खाद्य विभाग ने कागरौल में अवैध गोदाम में प्रतिबंधित 2760 किलो खेसारी दाल पकड़ी है। यहां बोरों में दाल भरी हुई थी। इसे अरहर की दाल बताकर शहर-देहात में बिक्री करते थे। जांच के लिए दो नमूने लैब भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किरावली के मलिकपुरा में अरहर की दाल के नाम पर खेसारी दाल बेचते हुए अनीश निवासी फिरोजाबाद को लोगों ने पकड़ लिया। खाद्य विभाग की टीम पहुंची को इसके पास से 80 किलो खेसारी दाल जब्त कर नमूना लिया। पूछताछ में इसने कागरौल के घुरैला गांव में गोदाम बताया। इस पर टीम ने मंगलवार की देर रात गोदाम पर छापा मारा। यहां संचालक करीम निवासी फिरोजाबाद मिला। इससे लाइसेंस मांगा तो ये दिखा नहीं पाया। ये गोदाम किराए पर था। इसमें 92 कट्टों में खेसारी दाल भरी हुई थी। इसका वजन 2760 किलो मिला। गोदाम को सील करते हुए दाल भी सीज कर दी है। जांच के लिए नमूने लैब भेज दिए हैं। इस दाल की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके रैकेट में शामिल लोगों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।