सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   80 percent of shops in the district remained closed in protest against online medicine sales

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिले में बंद रहीं 80 फीसदी दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:59 AM IST
80 percent of shops in the district remained closed in protest against online medicine sales
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को केमिस्ट और ड्रगिस्ट सड़क पर उतर आए। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर हुई राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल का असर मुरादाबाद में भी दिखाई दिया। शहर के 80 प्रतिशत मेडिकल स्टोर और थोक दवा बाजार बंद रहे। हालांकि कुछ क्षेत्रों में रिटेल दवा दुकानों पर बंदी का असर सीमित रहा। अस्पतालों और नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर भी दोपहर 12 बजे के बाद खुल गए। मुरादाबाद केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारी आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट तक मार्च किया और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन दवाओं की अवैध और अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। दवा व्यापारियों का कहना था कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। साथ ही भारी छूट देकर छोटे लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित किया जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दवाओं की होम डिलीवरी में उचित सत्यापन नहीं हो रहा, जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। ज्ञापन में केंद्र सरकार से जीएसआर 817 (ई) और जीएसआर 220 (ई) को वापस लेने की मांग की गई। व्यापारियों का आरोप है कि इन प्रावधानों का फायदा उठाकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियां नियमों की अनदेखी करते हुए दवाओं की बिक्री कर रही हैं। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तनुज अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक वर्षों से ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत लाइसेंस लेकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि ऑनलाइन कंपनियों की गतिविधियों पर पर्याप्त निगरानी नहीं है। उन्होंने कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं और बिना डॉक्टर के सत्यापित पर्चे के इनकी बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड महामारी के दौरान केमिस्टों ने फ्रंटलाइन हेल्थ सपोर्ट वर्कर्स की भूमिका निभाई थी और लोगों तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति की थी। इसके बावजूद ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ लगातार शिकायतों के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में राजेश रस्तोगी, सुशील कुमार, विनीत कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, सुरेश कत्याल, जितेंद्र सिक्का, विपुल अग्रवाल और गौरव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे। थोक बाजार दिखा बंद, रिटेलर्स ने खोलीं दुकानें कंजरी सराय और रेती मोहल्ले के थोक दवा बाजारों में ज्यादातर दुकानों पर बंदी के पोस्टर चस्पा दिखाई दिए, जबकि कांठ रोड और प्रिंस रोड क्षेत्र में कुछ रिटेल दवा दुकानों पर सामान्य कारोबार चलता रहा। नर्सिंग होम और अस्पतालों के मेडिकल स्टोर भी दोपहर 12 बजे के बाद खोल दिए गए, जिससे मरीजों को अधिक परेशानी नहीं हुई। रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल का कहना है कि उनके संगठन के सदस्य इस बंदी में शामिल नहीं हुए और दुकानें खोलीं। वहीं मुरादाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष साहित्य रस्तोगी ने बताया कि रेती मोहल्ले में दवा के थोक बाजार पर मिला जुला असर था। कई दुकानें एक परिवार की हैं, उन्होंने परिवार में मौत होने के कारण दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बिजली के लिए हाहाकार, दक्षिण में मचा बबाल, सब स्टेशन पर पथराव कर कुर्सियां तोड़ीं, चार हिरासत में

21 May 2026

शुक्लागंज: चेकिंग अभियान में 23 दोपहिया व कारों का चालान, दो सीज

20 May 2026

प्रशासन की नाक के नीचे लकड़ी माफियाओं का खेल, साढ़ के चिरला गांव में काटे जा रहे नीम के हरे-भरे पेड़

20 May 2026

वन विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला, लकड़बग्घों की खोह को आग लगाकर फूंका

20 May 2026

कानपुर: पिलर पर चढ़ा बिल्ली का बच्चा, दमकल कर्मियों ने बचाया

20 May 2026
विज्ञापन

बुलंदशहर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से एक करोड़ का माल स्वाहा

20 May 2026

VIDEO: 18वीं अंतरजनपदीय क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में मथुरा का दबदबा

20 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: बकरीद नजदीक आते ही जाजमऊ में सजी बकरा मंडी

20 May 2026

Meerut: बिना अनुमति आम के आठ पेड़ काटे, वन विभाग की टीम पहुंची

20 May 2026

Meerut: यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एमबीए छात्रा की मौत, सुसाइड नोट ने खड़े किए कई सवाल

20 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय शाही ने बिखेरा अपनी आवाज़ का जलवा, खूब लूटी वाहवाही

20 May 2026

Meerut: "यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की हत्या...", अनु की मौत पर फूटा छात्राओं का गुस्सा

20 May 2026

Meerut: भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा ने तीन दिवसीय बाल शिविर का किया शुभारंभ

20 May 2026

Meerut: हॉस्टल में लहुलूहान मिला छात्रा का शव, छात्राओं ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय पर लगाया हत्या का आरोप, जमकर किया हंगामा

20 May 2026

Meerut: अर्थलिंग फाउंडेशन चैरिटेबल और सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने आयोजित की हनुमंत कथा

20 May 2026

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलज में अभिभावकों ने किया हंगामा, निलंबित प्रिंसिपल को दौड़ाया

20 May 2026

बांदा: शादी के 13 दिन बाद प्रेमी संग फंदे पर झूली विवाहिता

20 May 2026

Gurugram: गुरुग्राम सेक्टर-21 में HUDA मार्केट की बदहाली, व्यापारी-ग्राहक दोनों परेशान

20 May 2026

Gurugram: गुरुग्राम में ट्रांसपोर्टरों की तैयारियां तेज, 21 मई से दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन का महा चक्का जाम

20 May 2026

ग्रेनो में मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन: डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी बोलीं- जीवन में उद्देश्य नहीं है तो व्यक्ति दिशाहीन

20 May 2026

सादाबाद के मिढ़ावली गांव निकट चलती कार में लगी अचानक आग, हादसे में बाप-बेटा झुलसे

20 May 2026

लखनऊ: अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

20 May 2026

नूंह में बेटियां खौफ में: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया जहर, मरने से पहले परिवार को बताई दरिंदगी की पूरी बात

20 May 2026

कटनी पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत: शहडोल के विकास वर्ग में शामिल 383 स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद; जानें

20 May 2026

VIDEO: मथुरा में चलते ट्रक में लगी आग, सड़क पर मची अफरातफरी

20 May 2026

VIDEO: पेट्रोल भरवाते ही बाइक में लगी आग

20 May 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

20 May 2026

Khandwa: जिले में प्रचंड गर्मी का कहर, ओवरहीटिंग के चलते डंपर में लगी भीषण आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

20 May 2026

VIDEO: पांच साल की उम्र में गई आंखों की रोशनी, अब दिव्यांगों की जिंदगी को रोशन कर रहीं सिमरन

20 May 2026

VIDEO: बढ़े सर्किल रेट से मुआवजा दिलाने की मांग, किसानों ने की नारेबाजी

20 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed