{"_id":"6a0ddd61517c8f1c44015929","slug":"video-fed-up-with-harassers-in-nuh-young-woman-consumes-poison-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में बेटियां खौफ में: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया जहर, मरने से पहले परिवार को बताई दरिंदगी की पूरी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में बेटियां खौफ में: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया जहर, मरने से पहले परिवार को बताई दरिंदगी की पूरी बात
बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कथित तौर पर एक युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने नशीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोग जब लड़की को अस्पताल लेकर जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि लड़की ने मरने से पहले अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में पुलिस को बताया है। जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी पुलिस व परिजनों के पास है। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर 2 नामजद और 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया। जहां बोर्ड द्वारा युवती का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।