Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Punjab Roadways Panbus employees staged a protest against the Punjab government.
{"_id":"6a0d869247cb5bc20c0de826","slug":"video-punjab-roadways-panbus-employees-staged-a-protest-against-the-punjab-government-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज पनबस कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब रोडवेज पनबस कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
पंजाब सरकार जिसने सत्ता में आने से पहले लोगों के साथ कई वादे किए और खासकर मुलाजिमों के साथ जिन्हें कहा गया था कि कच्चे मुलाजिम को पक्का किया जाएगा। अब 4 साल से ज्यादा का समय बीतने को है लेकिन इन मुलाजिमों की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते आज पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। पठानकोट रोडवेज डिपो को पूर्ण तौर पर बंद रखा गया। यही नहीं बस स्टैंड के ऊपर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रैली निकाली जो ड्राइवर और कंडक्टर ब्लैक लिस्ट किए गए हैं उन्हें दोबारा बहाल करने के लिए सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो वह अपना संघर्ष और तेज करेंगे। इस बारे में बात करते हुए मुलाजिमों ने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन वह सारे दावे खोखले नजर आए 4 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक सरकार का मुलाजिमों की और कोई ध्यान नहीं है कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का वादा किया गया था जो अभी अधूरा है इसके अलावा उनके कुछ मुलाजिम पिछले 6 महीने से जेल में है जिन्हें रिहा नहीं किया गया यही नहीं एक कंडक्टर और एक ड्राइवर को भी पंजाब सरकार द्वारा बिना किसी गलती के ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है जिनको बहाल करने के लिए संघर्ष किया जा रहा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।