{"_id":"6a0d32f142b05f0c7a0dfd60","slug":"video-traders-expressed-anger-over-unannounced-power-cuts-and-took-to-the-streets-to-raise-slogans-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली की अघोषित कटौती पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अघोषित कटौती पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बिजली की अघोषित कटौती, पाइपलाइन खोदाई से जर्जर हो चुकी सड़कों और मेडिकल कॉलेज में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में घंटाघर से कलक्ट्रेट तक बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था के विरोध में व्यापारी बुधवार को मशाल जुलूस निकालेंगे और आवश्यकता पड़ी तो बाजार बंद भी करेंगे।
सैकड़ों व्यापारी बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में जगदीश मार्केट में एकत्रित होकर घंटाघर, नझाई गेट, तुवन चौराहा होते हुए बाइक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने बिजली की बार-बार हो रही ट्रिपिंग, घंटों की अघोषित कटौती पर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर प्रदेश भर के उपभोक्ताओं के 200 करोड़ रुपये से अधिक वसूल किए गए, जो उपभोक्ताओं को वापस किए जाएं। व्यापारी नेताओं ने बताया कि पिछले दो माह से जनपद के नगर, कस्बों एवं ग्रामों में की जा रही अघोषित कटौती ने इस भीषण गर्मी में नागरिकों का जीवन दूभर कर दिया है, जो कभी एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले सकता है। कई स्थानों पर बमुश्किल 12-14 घंटे की ही आपूर्ति की जा रही है। चंदेरा क्षेत्र को कई-कई घंटे की अघोषित कटौती एवं बार-बार ट्रिपिंग के कारण उद्योगों को रॉ-मैटेरियल के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई उद्योग बंद होने के कगार पर है। चंदेरा इंडस्ट्रीज एरिया द्वारा स्वतंत्र औद्योगिक फीडर बनाने की मांग लगभग चार दशक से की जा रही है।
वहीं व्यापारियों ने कहा कि जहां पर पाइपलाइन डाली जा रही है, वहां पर सड़कें खुदी पड़ी है, जिससे दोपहिया वाहन, पैदल और अन्य साधनों से घर पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों ने बरसात के पूर्व पाइप लाइन बिछाने एवं सड़क/रिपटे के निर्माण का कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।
इस मौके पर प्रदेश चेयरमेन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महेश जैन, आलोक मयूर, अशोक अनौरा, अनिल जैन बबड़ी, डॉ. प्रीतम सराफ, अंकित सतभैया आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।