Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Bijnor Police arrive in Kashmir to investigate Vishal's conversion to Hamza; BJP leader Aishwarya Mausam Chaudhary speaks via video call, urges him to return.
{"_id":"6a0ca896d6631798dd0ffe5d","slug":"video-bijnor-police-arrive-in-kashmir-to-investigate-vishals-conversion-to-hamza-bjp-leader-aishwarya-mausam-chaudhary-speaks-via-video-call-urges-him-to-return-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: विशाल से हमजा बनने की जांच को कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने वीडियो कॉल पर की बात, लौट आने के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: विशाल से हमजा बनने की जांच को कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने वीडियो कॉल पर की बात, लौट आने के लिए कहा
बिजनौर। कश्मीर में सैलून पर काम करने वाला बिजनौर का विशाल धर्म बदलकर हमजा बन चुका है। इस प्रकरण की जांच के लिए बिजनौर पुलिस मंगलवार की शाम कश्मीर पहुंच गई। जोकि कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए है। उधर भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने विशाल के माता पिता की मौजूदगी में वीडियो कॉल पर बात की। मंगलवार की शाम छह बजे बिजनौर पुलिस कश्मीर के कुपवाड़ा में दस्तक दे चुकी थी। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर दो टीमों का गठन करने के बाद मामले की विस्तृत के लिए कश्मीर रवाना किया गया था। इसके साथ बिजनौर पुलिस के अफसर मंगलवार को कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क बनाए रहे ताकि विशाल उर्फ हमजा तक आसानी से पहुंचा जा सके। बता दें कि सोमवार को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को संग लेकर गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार एसपी से मिले। कृष्ण कुमार की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि गांव काजीवाला के वसीम के साथ उनका बेटा विशाल कश्मीर में तीन साल पहले सैलून पर करने गया था। आरोप लगाया कि अब पंद्रह मई को विशाल का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। साजिश के तहत धर्म बदलवाने का आरोप लगाया था। जांच के बाद सोमवार की शाम काजीवाला निवासी वसीम और अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। इस प्रकरण का राज वीडियो वायरल होने पर खुला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।