{"_id":"6a0c55ddc53987f5930c575d","slug":"video-yoga-protocol-training-given-to-physical-education-lecturer-pti-and-dpe-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई व डीपीई को दिया गया योग प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई व डीपीई को दिया गया योग प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयुष विभाग द्वारा 18 मई से तीन दिवसीय योग प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राम अवतार ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा की देखरेख में आयुष विभाग सोनीपत द्वारा सरकारी व निजी स्कूलों के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई, डीपीई के लिए शिविर का आयोजन हैबिटेट क्लब में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7ः30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को ब्लॉक सोनीपत, मुरथल, राई, खरखौदा व अन्य क्षेत्रों के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई, डीपीई को योग विशेषज्ञ संगीता देवी व सहायक मोहित, नीरज एवं रेनू की ओर से योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लगभग 185 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
इसी प्रकार गोहाना, कथूरा एवं मुंडलाना ब्लॉकों के लिए हंस ध्वनि ऑडिटोरियम, गोहाना में जिला योग कोऑर्डिनेटर डाॅ. विनोद कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में डीसीपी नरेंद्र कादियान की अध्यक्षता में 19 मई से तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।