सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees Protest in Jind Against Handover of Rural Water Supply to Panchayats

जींद में ग्रामीण जलापूर्ति पंचायतों को सौंपने के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Nivedita Nivedita
Updated Tue, 19 May 2026 12:17 PM IST
Employees Protest in Jind Against Handover of Rural Water Supply to Panchayats
आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजि. नंबर 681, मुख्यालय करनाल एवं हरियाणा कर्मचारी महासंघ केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय, जींद के बाहर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को ग्राम पंचायतों को सौंपने के निर्णय का विरोध करते हुए अधीक्षक अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव सुरेश कुमार ने किया। प्रदर्शन में विभाग की विभिन्न शाखाओं के सैकड़ों पक्के व कौशल कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने सरकार से ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को पंचायतों के अधीन करने का फैसला वापस लेने की मांग की। प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान ने कहा कि पहले भी प्राथमिक स्कूलों को जिला परिषदों के अधीन करने के बाद अध्यापकों का शोषण बढ़ा था और राजनीतिक हस्तक्षेप ज्यादा हो गया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ग्रामीण जलघरों को पंचायतों के अधीन करने का फैसला वापस नहीं लेती तो 11 जून 2026 को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, एनपीएस समाप्त करने, मेडिकल कैशलेस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, खाली पदों पर पदोन्नति देने, एक्सग्रेशिया नीति लागू करने, आठवें वेतन आयोग का लाभ देने और कोरोना काल का बकाया डीए एरियर जारी करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा कर्मचारियों ने वर्ष 2020-23 की लंबित एलटीसी जारी करने, डांगरी, रेनकोट, जूते, साबुन और वर्दी भत्ते का भुगतान करने, एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा गारंटी व बढ़ा हुआ वेतन देने तथा कौशल कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी करने की मांग रखी। प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह चट्ठा और प्रांतीय कैशियर पवन रजाना ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां वापस नहीं लेती तो कर्मचारी संगठित होकर आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र गौतम, कश्मीरी लाल, हीरामल, ईश्वर शर्मा, उदयभान सैनी, अजीत कुमार, समरूदीन, प्रदीप कुमार, संदीप जुलाना, कृष्ण आईबी, अजय गुर्जर, मोहित कुमार, जोगिंदर सिंह, विक्रम सिंह, गुलाब, अब्दुल, जसवंत सिंह, रमेश कुमार, हवा सिंह नागर और तकदीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी के बयान का संत समिति ने किया समर्थन, VIDEO

19 May 2026

चकिया के श्रमिकों के समर्थन में उतरी माकपा, सपा नेताओं के बयान का विरोध; VIDEO

19 May 2026

पश्चिम बंगाल निजी सचिव हत्याकांड: परिवार संग हरिद्वार से लौट रहा था शूटर राजकुमार, सीबीआई ने छपार टोल पर धर दबोचा

19 May 2026

VIDEO: कूड़े के ढेर में लगी आग से यातायात हुआ प्रभावित

19 May 2026

Meerut: ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले के नामकरण को लेकर नगर पालिका बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा

18 May 2026
विज्ञापन

Meerut: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को हिंदू बता हरियाणा की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर किया निकाह

18 May 2026

Meerut: लायंस क्लब मेरठ ने की चटपटे खट्टे मीठे रिश्तों पर आधारित सभा

18 May 2026
विज्ञापन

Meerut: पटेल मंडप में सिंगर रुपेश मिश्रा और प्रिंयाजली गुप्ता के तरानों पर झूमे फैंस

18 May 2026

Meerut: लालकुर्ती सब्जी मंडी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास खुली मीट की दुकानों को लेकर हिंदू संगठनों का हंगामा

18 May 2026

Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने संत देवाश्रम इंटर कॉलेज में किया मंथम कार्यक्रम

18 May 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन क्लब की सदस्याओं ने मशहूर गायिका आशा भोंसले को दिया म्यूजि़कल ट्रिब्यूट

18 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट सेक्टर-3 में महिलाओं का धरना जारी, कहा- करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन

18 May 2026

VIDEO: ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

18 May 2026

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव मिला; दो की तलाश में जुटे गोताखोर

18 May 2026

महोबा: शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को रॉड से पीटकर मार डाला

18 May 2026

रायगढ़ में गर्मी से बेहाल हाथी: पानी टंकी के पास किया स्नान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

18 May 2026

Damoh News: दमोह में पेशी से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटे ने चाचा पर जताई हत्या की आशंका

18 May 2026

कानपुर: ईंट भट्ठे पर मजदूरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत; दो घायल

18 May 2026

Bareilly: 'हां नहीं की तो मार डाला', एकतरफा इश्क में छात्रा की ह*त्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

18 May 2026

Meerut: गला दबाकर छात्रा की हत्या, तनावपूर्ण माहौल के बीच गांव सील, आरोपी के भाई की वीडियो वायरल

18 May 2026

Lakhimpur kheri: ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकराई मैजिक, दो सगे भाइयों समेत 10 की मौत

18 May 2026

संजय सिंह बोले- सरकारी स्कूल बंद, बेरोजगारी चरम पर; अब सड़क पर संघर्ष का समय

18 May 2026

Prayagraj News: चैंबर तोड़े जाने पर भड़के वकील, अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की उठी मांग

18 May 2026

Kanpur News: 60 सेलिब्रिटी से मनीष के तार, करोड़ों का खेल और दुबई कनेक्शन | Amar Ujala

18 May 2026

अंबेडकर चौक के पास गंदगी से परेशान छात्र, गर्म हवाओं के साथ उड़ रहा कचरा

18 May 2026

सीएचसी बंगरा में जर्जर पानी की दो टंकियों को किया गया ध्वस्त

18 May 2026

दो महीने बाद भी फाइलों में कैद स्पीड क्लाइंबिंग वॉल योजना

18 May 2026

राजीव चौक पर जाम से नहीं मिल रही राहत

18 May 2026

पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में बलिया का एक और युवक अरेस्ट, VIDEO

18 May 2026

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, VIDEO

18 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed