{"_id":"6a0c27a1824999925805b60f","slug":"video-two-farmers-seriously-injured-in-a-road-accident-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: धरने पर जा रहे दो किसान सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: धरने पर जा रहे दो किसान सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल
लघु सचिवालय चौक के पास मंगलवार दोपहर किसान मोर्चा के धरने पर जा रहे दो किसान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नरवाना से जींद की ओर जा रही एक प्राइवेट बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बस के नीचे जा फंसी और दोनों किसान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घायल किसानों की पहचान ढाबी टेक सिंह निवासी मनीराम और फरैण खुर्द निवासी अलबेल सिंह के रूप में हुई है। दोनों किसान लघु सचिवालय में चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद किसान और राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभाला और नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह ने हादसे के लिए बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चौक पर ट्रैफिक लाइटें तो लगी हुई हैं, लेकिन लंबे समय से बंद पड़ी हैं। यदि समय रहते उनकी देखरेख होती तो हादसे को टाला जा सकता था। किसान नेताओं ने प्रशासन से शहर की सभी बंद ट्रैफिक लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खराब ट्रैफिक व्यवस्था के कारण शहर में लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।