सब्सक्राइब करें

पंजाबी गायिका इंदर काैर की हत्या: छह दिन पहले हुई थी अगवा, नहर से मिला शव; कनाडा से जुड़ा लिंक

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 19 May 2026 01:56 PM IST
सार

गायिका इंदर काैर घर से सामान लेने निकली थीं। रास्ते से उन्हें अगवा कर लिया गया था। अब नीलो नहर से उनका शव बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal
इंदर काैर - फोटो : फाइल

पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री को दहला देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। छह दिनों से लापता मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका का शव नीलो नहर से बरामद किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे एकतरफा प्यार और सनक की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है। 



गायिका की मौत की पुष्टि के बाद से संगीत जगत और उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समराला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Trending Videos
Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
ग्रोसरी लेने निकली थी गायिका, रास्ते से किया अगवा
मृतका के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थीं। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इंदर कौर द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए सुखविंदर ने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
कनाडा से कत्ल की साजिश रचने आया था मुख्य आरोपी
परिजनों का आरोप है कि सुखविंदर सिंह खास तौर पर इंदर कौर से बदला लेने की नीयत से ही कनाडा से पंजाब आया था। उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ते में गायिका की कार को घेरा और असलहे के बल पर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को नीलो नहर में बहा दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कानूनी शिकंजे से बचते हुए वापस कनाडा रफूचक्कर हो गया।
Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
एफआईआर के बाद भी भाग निकला कातिल
इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने 15 मई को ही मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके मददगार करमजीत सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बावजूद पुलिसिया सुस्ती के कारण मुख्य आरोपी देश छोड़कर भागने में सफल रहा।
 
विज्ञापन
Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal
इंदर काैर - फोटो : Instagram
क्या कहती है पुलिस?
नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पहनावे और हुलिए के आधार पर मृतका की पहचान इंदर कौर के रूप में की है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। फरार चल रहे सह-आरोपियों की तलाश जारी है और मुख्य आरोपी को विदेश से वापस लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - बलबीर सिंह, थाना प्रभारी, जमालपुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed