सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Transactions worth more than half a crore in the bank accounts of the accused marriage

Hamirpur (Himachal) News: आरोपी शादी के बैंक खातों में आधा करोड़ से ज्यादा का लेन-देन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 May 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार जालंधर निवासी आरोपी शादी से पूछताछ में पुलिस को अहम वित्तीय सुराग हाथ लगे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के विभिन्न बैंकों में कई खाते संचालित हैं और इन खातों के जरिए करीब आधा करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन के संकेत मिले हैं। अब पुलिस इस पूरे वित्तीय नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी के खातों से लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन अलग-अलग बैंक खातों में हुई है। पुलिस अब इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है कि कहीं हमीरपुर या हिमाचल प्रदेश के किसी व्यक्ति के खाते में आरोपी की ओर से रकम ट्रांसफर तो नहीं की गई। यदि जांच में ऐसे लिंक सामने आते हैं तो संबंधित लोगों को भी पूछताछ के लिए जांच के दायरे में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपी शादी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन और संभावित संपर्कों को लेकर कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले सदर थाना क्षेत्र के स्वाहल में एक व्यक्ति से चिट्टे की खेप बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान उसके तार जालंधर निवासी शादी से जुड़े पाए गए थे। इसी कड़ी में पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed