सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The decision regarding development plans in Nadaun is now in the hands of the administration.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में विकास योजनाओं का फैसला अब प्रशासन के हाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 May 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन में हाउस का गठन न होने के कारण अब वार्डों से जुड़े विकास कार्यों और बजट का फैसला प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा। हाउस के अभाव में विकास योजनाओं, बजट स्वीकृति और परियोजनाओं की प्राथमिकताएं तय करने का दायित्व अब नगर परिषद के अधिकारियों पर आ गया है।

सामान्य परिस्थितियों में नगर परिषद का निर्वाचित हाउस वार्षिक बजट पर चर्चा कर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करता है लेकिन इस बार चुनाव प्रक्रिया पूरी न होने के कारण यह व्यवस्था अस्तित्व में नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, पेयजल सुधार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की रूपरेखा प्रशासनिक स्तर पर तैयार की जाएगी। विभिन्न विभागों से मिलने वाले अनुदान और विकास मद की राशि का उपयोग भी अधिकारी ही तय करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार आगामी बजट में अनुमानित आय और व्यय का आकलन कर प्रस्ताव निदेशक को भेजा जाएगा। हालांकि इस महीने बजट तैयार करने की प्रक्रिया प्रस्तावित थी लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण यह कार्य प्रभावित हुआ है।
नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि शीघ्र ही नगर परिषद का बजट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed