{"_id":"6a0b50146349b2db0503e692","slug":"materials-started-being-prepared-for-panchayat-elections-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-194029-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायत चुनाव के लिए तैयार होने लगी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायत चुनाव के लिए तैयार होने लगी सामग्री
विज्ञापन
भोरंज समिति हाल में मतदान केंद्र के लिए चुनाव सामग्री के बैग तैयार करते हुए कर्मचारी। स्रोत : ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। ब्लॉक भोरंज में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्र के लिए चुनाव सामग्री तैयार करने का कार्य जारी है। स्थानीय ब्लॉक समिति हाल में प्रत्येक बूथ के पीठासीन अधिकारी को दी जाने वाली चुनाव सामग्री के बैग तैयार किए जा रहे हैं।
भोरंज में चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से बूथ स्तर पर संपन्न करवाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज परिसर में पीठासीन और मतदान अधिकारियों का दूसरा पूर्वाभ्यास होगा। इसमें चुनाव संबंधी प्रशिक्षण के साथ पोलिंग पार्टियों का गठन भी किया जाएगा।
पूर्वाभ्यास के दौरान पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को मतदान पेटी को खोलने, सील लगाने और अन्य चुनाव संबंधी पेपर तैयार करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी दिन प्रत्येक पंचायत के लिए नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) को बैलेट पेपर लिखने के लिए आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन पर प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह के साथ नाम लिखने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए करीब 477 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतदान पेटियां भी खंड कार्यालय में पहुंच चुकी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। पुलिस सुरक्षा में मतदान पेटियां रखी जाएंगी।
खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि भोरंज ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। पहले और दूसरे फेज में 15-15 व तीसरे फेज में 14 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। मतदान केंद्र तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए करीब 15 बसें मांगी गई हैं।

Trending Videos