सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Consent on Saroj for the post of President of Nagar Panchayat Bhota

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत भोटा के अध्यक्ष पद के लिए सरोज पर सहमति

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 May 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में चुनाव परिणाम के बाद सत्ता के समीकरण साफ हो रहे हैं। कांग्रेस और व्यापार मंडल भोटा के साझा मोर्चा के बैनर तले चुनाव जीतकर आए प्रत्याशी अब खुलकर कांग्रेस के समर्थन में आ गए हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में भोटा में आयोजित बैठक में साझा मोर्चा ने वार्ड एक से विजयी सरोज कुमारी को अपना नेता चुना और अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर सहमति बनाई।


सरोज कुमारी इससे पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। खास बात यह है कि अध्यक्ष पद इस बार अनारक्षित है लेकिन वर्ष 2007 के बाद से इस निकाय में कोई पुरुष अध्यक्ष नहीं चुना गया है। ऐसे में मौजूदा चुनावी समीकरण साफ संकेत दे रहे हैं कि इस बार भी भोटा में नारी शक्ति का दबदबा कायम रहने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निकाय में साझा मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस ने सीधे तीन और साझा मोर्चा ने चार वार्डों में चुनाव लड़ा था। इनमें मोर्चा के तीन और कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीतकर आया है। अब सभी चारों विजयी पार्षद खुलकर कांग्रेस के समर्थन में आ गए हैं। दूसरी ओर भाजपा को इस निकाय में तीन सीटों पर जीत मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos

24 वर्ष अध्यक्ष पद महिलाओं के पास रहा

नगर पंचायत भोटा के इतिहास पर नजर डालें तो यहां महिलाओं का दबदबा लंबे समय से कायम है। नगर पंचायत के गठन के बाद बीते करीब 29 वर्षों में से 24 वर्ष अध्यक्ष पद महिलाओं के पास रहा है। नगर पंचायत भोटा का गठन वर्ष 1988 में हुआ था। शुरुआती सात वर्षों तक यहां प्रशासक के जरिये काम चला। वर्ष 1995 में पहला चुनाव हुआ और वीना देवी पहली अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2000 को छोड़ दें तो इसके बाद लगातार महिलाओं ने ही इस निकाय की कमान संभाली है। वर्ष 2000 में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हुआ था, जिसे अढ़ाई-अढ़ाई साल के फार्मूले से सुलझाया गया। इसके बाद से भोटा में महिला नेतृत्व लगातार मजबूत होता गया। अब वर्ष 2026 में भी अध्यक्ष पद के लिए महिला चेहरे पर सहमति बनती दिख रही है।





बाक्स

वर्ष
अध्यक्ष

1995-2000:
वीना देवी

2000:
शरण प्रसाद और दिलीप शर्मा (अढ़ाई-अढ़ाई साल)

2007-2011:
गीता देवी

2011-2020: सर्वजीत कौर

2020-2026:
सपना सोनी





सुमन भारती बोले- चारों पार्षद कांग्रेस समर्थित

भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के विश्राम गृह में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चुने गए विजयी प्रत्याशियों सरोज कुमारी, मनोरमा शर्मा, रंजना कतना और बलदेव राज कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं। सभी की सहमति से सरोज कुमारी के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए नाम जल्द तय किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस समर्थित विजयी प्रत्याशी आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात करेंगे और नगर पंचायत भोटा के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर शरण प्रसाद, सन्नी शर्मा, डॉ. ललित मोहन भार्गव और डॉ. देशराज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed