सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Problems raised before calling for drug trade ban

Hamirpur (Himachal) News: दवा व्यापार बंद के आह्वान से पहले उठाई समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 May 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दवा व्यापार बंद के 20 मई के आह्वान सो पहले केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन इकाई हमीरपुर ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ को ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष कई बार निवेदन करने के बावजूद औषधि व्यापार और जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स और लगभग 4 से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि लंबे समय से लंबित मांगों के विरोध में 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान दवा कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

एसोसिएशन ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक लगाने, 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना वापस लेने, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण पर नियंत्रण और 26 मार्च 2020 की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि इन मांगों के समाधान से ही दवा व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं का निराकरण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed