सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firing over Land Dispute in Kalpi ambala One Injured

Ambala: कालपी में जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक घायल; मुलाना अस्पताल में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Nivedita Updated Tue, 19 May 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना घायल गुरमीत के भतीजे हरजोत सिंह के सामने हुई। हरजोत सिंह ने बताया कि वह अपने प्लॉट पर पिलर लगाने के लिए आए थे कि इतनी देर में कालपी का रहने वाला अमन उर्फ अमनी मोटरसाइकिल पर आया। उसने उसके ताऊ गुरमीत पर दो गोलियां चला दी।

Firing over Land Dispute in Kalpi ambala One Injured
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला के कालपी में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां दाग दीं।
Trending Videos




कालपी के रहने वाले अमन ने गुरमीत सिंह नाम के दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद गुरमीत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अंबाला के मुलाना हस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस की मानें तो अभी इस मामले की तफ्तीश की जा रही है। मौके से दो राउंड कब्जे में लिए गए हैं। सीसीटीवी भी मिली है जिसमें एक शख्स फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह घटना घायल गुरमीत के भतीजे हरजोत सिंह के सामने हुई।

हरजोत सिंह ने बताया कि वह अपने प्लॉट पर पिलर लगाने के लिए आए थे कि इतनी देर में कालपी का रहने वाला अमन उर्फ अमनी मोटरसाइकिल पर आया। उसने उसके ताऊ गुरमीत पर दो गोलियां चला दी जो गुरमीत के गले और पैर में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed