सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Bhiwadi Horror Mother Accused of Forcing Acid on 8-Month-Old Baby, Infant Critical on Ventilator

Rajasthan: हैवान बनी मां; आठ माह की बच्ची को पिलाया तेजाब, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक मां पर अपनी ही आठ माह की बच्ची को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अलवर के शिशु अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 

Bhiwadi Horror Mother Accused of Forcing Acid on 8-Month-Old Baby, Infant Critical on Ventilator
अस्पताल में भर्ती मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के कैप्टन चौक इलाके में एक मां पर अपनी ही आठ माह की दुधमुंही बच्ची को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम लगातार उसके उपचार में जुटी हुई है।



घर में मां और बच्ची ही थे मौजूद
जानकारी के अनुसार, बच्ची का पिता मोहित रोजाना की तरह काम पर गया हुआ था। घर में उस समय उसकी पत्नी और आठ माह की बेटी ही मौजूद थीं। इसी दौरान महिला ने कथित रूप से अपनी ही बच्ची को तेजाब पिला दिया। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बिगड़ी बच्ची की हालत
परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसके मुंह और नाक से खून आने लगा तथा वह लगातार तड़पने लगी। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में उसे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत बेहद नाजुक बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर के शिशु अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल में डॉक्टर राशि कौशिक के सुपरविजन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि तेजाब शरीर के अंदर जाने से बच्ची के आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पिता बोला- मेरी एक ही बेटी थी
पीड़ित पिता मोहित ने बताया कि उसकी एक ही बेटी थी और उसकी पत्नी ने उसी को तेजाब पिला दिया। पिता का कहना है कि घटना के बाद से वह पूरी तरह टूट चुका है। बच्ची के नाक और मुंह से लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, जिसे देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
मामले को लेकर भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मां द्वारा बच्ची को तेजाब पिलाने की सूचना मिली है। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने इतनी खौफनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: साइबर जांच में फ्रीज खातों से बढ़ रही थी परेशानी, अब GRM मॉड्यूल बनेगा राहत का रास्ता

इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध हैं और मासूम बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed