सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Clarifies His Viral Alone And Lonely Post Says Mother Salma Got Worried Appeal Fans I Am Okay

Salman Khan Viral Post: अकेलेपन वाली पोस्ट देखकर घबराईं सलमान की मां, पूछा बेटे का हाल; भाईजान ने भी दी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 19 May 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan: सलमान खान ने अपनी अकेलेपन वाली वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई बताई है। जानिए क्यों उस पोस्ट के बाद घबरा गई थीं, उनकी मां…

Salman Khan Clarifies His Viral Alone And Lonely Post Says Mother Salma Got Worried Appeal Fans I Am Okay
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते दिनों सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने अकेलेपन के बारे में लिखा था। सलमान के पोस्ट शेयर करते ही तुरंत वायरल हो गई और उनके अकेले और तन्हा वाले संदेश को लेकर फैंस चिंतित हो उठे। अब खुद सलमान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और अपनी स्पष्टीकरण जारी किया है।

मैं अकेला कैसे हो सकता हूं?
सलमान खान ने बीती देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, इसमें उन्होंने अपनी तन्हा व अकेलेपन वाली पोस्ट पर स्पष्टीकरण जारी किया। सलमान ने बताया कि उनकी मां सलमा खान भी उनके पोस्ट के सुर्खियों में आने के बाद चिंतित हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अटकलों का जवाब देते हुए सलमान ने लिखा, ‘अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा और अद्भुत परिवार और दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे रह सकता हूं? जब मेरे पास आप सब हैं, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं? मैं सबसे बड़ा ना शुकरा व्यक्ति होऊंगा।’

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान की मां भी हुईं चिंतित
अपनी पोस्ट में सलमान ने आगे ये भी बताया कि कैसे उनकी मां भी इस पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रियाओं से चिंतित हो गई थीं। अपनी पोस्ट में सलमान ने आगे लिखा, ‘कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए मुझे थोड़ा समय चाहिए, बस।’ अभिनेता ने अपने पोस्ट पर मीडिया के ध्यान को लेकर भी मजाक किया और अपनी मां की प्रतिक्रिया का भी जिक्र करते हुए लिखा, ‘इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया, मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल करो यार।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


 

Salman Khan Clarifies His Viral Alone And Lonely Post Says Mother Salma Got Worried Appeal Fans I Am Okay
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने पोस्ट में लिखी थी ये बात
इससे पहले सलमान खान ने अपनी फिट बॉडी दिखाते हुए शर्टलेस तस्वीर और एक क्रिप्टिक कैप्शन शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया था। इसमें लिखा था, ‘मैं, मैं, खुद से, खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेला और तन्हा, अकेलापन पसंद से होता है और तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता।

अब इसके आगे आप खुद तय करें कि आपको क्या करना है।’ सलमान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई फैंस ने अभिनेता की इमोशनल कंडीशन के बारे में अटकलें लगाईं और उनके शब्दों के पीछे के अर्थ पर चर्चा की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


 

Salman Khan Clarifies His Viral Alone And Lonely Post Says Mother Salma Got Worried Appeal Fans I Am Okay
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब

सलमान की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। इनमें सबसे पहले उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ है। ये पहले ‘बैटल ऑफ गलवां’ के नाम से रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म का नाम बदल गया है। वहीं कुछ कारणों से फिल्म में देरी हुई है।

इसके अलावा सलमान वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसका अस्थायी टाइटल 'एसवीसी63' है। इसमें  उनके साथ नयनतारा प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं सलमान के राज और डीके के साथ भी एक प्रोजेक्ट करने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed