सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Blame Yellow Journalism For Creating Actors Image In 90s Says Social Media Gives Actors Freedom

‘सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ने की आजादी है’, रवीना टंडन बोलीं- 90 के दौर में अफवाहें एक्टर्स की इमेज बनाती थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 19 May 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने आज के सोशल मीडिया दौर की तुलना 90 के दशक से की। उन्होंने बताया कि कैसे 90 के दशक में येलो जर्नलिज्म एक्टर्स पर हावी रहता था…

Raveena Tandon Blame Yellow Journalism For Creating Actors Image In 90s Says Social Media Gives Actors Freedom
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
विज्ञापन

विस्तार

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार ‘मस्त मस्त गर्ल’ यानी रवीना टंडन अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर और पहला गाना जारी किया गया है। हाल ही में रवीना ने 90 के दशक के दौर में एक्टर-एक्ट्रेस के मीडिया के साथ रिश्ते पर बात की। साथ ही उन्होंने येलो जर्नलिज्म को लेकर भी अपनी राय रखी। एक्ट्रेस का मानना है कि 90 के दौर में जब सेलेब्स सोशल मीडिया पर तुरंत अपनी बात नहीं रख पाते थे, तब अफवाहें और सनसनीखेज सुर्खियां अक्सर रातोंरात लोगों के बारे में राय बना देते थे।

Trending Videos

90 के दशक में स्थिति को तुरंत स्पष्ट नहीं कर सकते थे
'नॉट डन येट' के एपिसोड 2 में मालिनी अग्रवाल से बात करते हुए रवीना टंडन ने बताया कि सोशल मीडिया अभिनेताओं को दर्शकों से सीधे जुड़ने और अपनी बात रखने की आजादी देता है। येलो जर्नलिज्म को लेकर रवीना ने कहा कि मुझे लगता है कि उस समय येलो जर्नलिज्म पर कोई कंट्रोल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


शायद यही कारण है कि उस समय स्थिति को इतनी जल्दी और आसानी से स्पष्ट करना भी संभव नहीं था। लेकिन अब आप ऐसा करते हैं, इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालकर अपने दर्शकों से सीधा संपर्क कर सकते हैं और अपनी स्थिति को साफ कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Raveena Tandon Blame Yellow Journalism For Creating Actors Image In 90s Says Social Media Gives Actors Freedom
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

उस दौर में सुर्खियां तैयार रहती थीं, माफी से भी नहीं पड़ता था फर्क
रवीना ने खुलासा किया कि उस दौर में जो एक्टर्स एडिटर्स से अच्छे संबंध रखते थे या उनकी नजरोंं में अच्छे होते थे, उनके लिए तो सारी चीजें अच्छी रहती थीं। अगर कोई व्यक्ति एक प्राइवेट पर्सन होता था, तो उसे तो चैन से जीने तक की इजाजत नहीं थी।

उस समय सुर्खियां लोगों के दिमाग में बसी रहती थीं और अगर कोई अभिनेता माफी भी मांग लेता था, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता था। बस अगली खबर और एक छोटी सी माफी का इंतजार करना पड़ता था, जिसका कोई मतलब नहीं होता था। तो बस उस खबर से ही नुकसान हो चुका होता था। वह लोगों के दिमाग में बैठ जाती थी, जिसे ठीक करना नामुमकिन था।

Raveena Tandon Blame Yellow Journalism For Creating Actors Image In 90s Says Social Media Gives Actors Freedom
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज डेट का एलान - फोटो : X
‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी रवीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना को आखिरी बार संजय दत्त के साथ फिल्म 'घुड़चड़ी' में नजर आई थीं। यह साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब वो अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव समेत कई अन्य कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा रवीना सूर्या के साथ फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed