सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them

Samwad: लखनऊ संवाद में हिस्सा लेंगे वरुण धवन, मृणाल ठाकुर भी आएंगी नजर; मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 19 May 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Amar Ujala Samwad 2026: इस बार अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार वरुण धवन और मृणाल ठाकुर शिरकत करेंगे। दोनों अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस बार अमर उजाला संवाद का मंच नवाबों के शहर लखनऊ में सज रहा है। 18 और 19 मई को होने जा रहे इस कार्यक्रम में मनोरंजन, खेल, कारोबार, राजनीति और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। अपने क्षेत्र में महारत रखने वाली हस्तियां इस कार्यक्रम में अपने विचार रखेंगी। लखनऊ के द सेंट्रम होटल में होने वाले इस कार्यक्रम में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर हिस्सा लेंगे। दोनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

Trending Videos

Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : एक्स

'है जवानी तो इश्क होना है' में शेयर करेंगे स्क्रीन
वरुण धवन और मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में     5 जून 2026 को दस्तक देगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। इसमें पूजा हेगड़े मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। बताया जाता है कि यह फिल्म डेविड धवन की अंतिम निर्देशित फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण धवन का करियर
वरुण धवन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। वह निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। एक कामयाब निर्देशक का बेटा होने के बावजूद उन्होंने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। 24 अप्रैल 1987 को जन्मे वरुण धवन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता नहीं बल्कि पर्दे के पीछे से की थी। उन्होंने फिल्म 'माई नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनकी पहली ही फिल्म कामयाब रही और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। युवाओं के बीच वह काफी मशहूर हुए।

विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

रिकॉर्ड और निजी जिंदगी
इसके बाद उन्होंने 'मैं तेरा हीरो', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2' और 'दिलवाले' जैसी फिल्में दीं। यह हैरत की बात है कि एक नए एक्टर होने के बावजूद वरुण धवन ने अपने करियर में लगातार 11 हिट फिल्में दीं। उनकी फिल्म 'कलंक' फ्लॉप रही। इसने उनकी लगातार हिट फिल्मों का सिलसिला तोड़ दिया। 

निजी जिंदगी की बात करें तो वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से 2021 में शादी की थी।

Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur

मृणाल ठाकुर का करियर
मृणाल ठाकुर बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं हैं। वह मराठी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करती हैं। 1 अगस्त 1992 को जन्मी मृणाल ठाकुर ने टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके लुक को देखकर कहा जा रहा था कि वह अभिनेत्री नहीं बन सकती हैं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी। वह लगातार मेहनत करती रहीं और आज वह मशहूर अभिनेत्री हैं। 

Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them
मृणाल ठाकुर - फोटो : मृणाल ठाकुर

टीवी पर दिखाया जलवा
मृणाल ठाकुर के माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। हालांकि वह पत्रकार बनना चाहती थीं। मगर किस्मत ने उन्हें अभिनेत्री बना दिया। मृणाल ने टीवी शो 'मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियां' (2012) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में बुलबुल के किरदार से वह काफी मशहूर हुईं। टीवी के बाद उन्होंने मराठी फिल्मों की तरफ रुख किया। उनकी पहली मराठी फिल्म 'हैलो नंदन' है। 

Amar Ujala Samwad 2026 Varun Dhawan and Mrunal Thakur will attend Lucknow Samwad event know about them
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनय से जीता फैंस का दिल
इंडो-अमेरिकन फिल्म 'लव सोनिया' (2018) ने मृणाल ठाकुर के करियर को एक नई दिशा दी। इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। साल 2019 में मृणाल ठाकुर को फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के अपोजट लिया गया। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और वह बॉलीवुड की भरोसेमंद अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाने लगीं। इसके बाद वह 'बटला हाउस' में नजर आईं। उन्होंने तेलुगु में 'सीता रामम' और 'डकैत' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वह 'पूजा मेरी जान' और 'राका' का हिस्सा होंगी। 
निजी जिंदगी की बात करें तो वह अभी सिंगल हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed