Cannes 2026: कान में आलिया-अदिति के बाद अब मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा, ब्लैक ड्रेस में शेयर की शानदार तस्वीरें
Cannes Film Festival 2026: इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स कान फिल्म फेस्टिवल के चलते चर्चाओं में चल रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और डायना पेंटी के बाद अब मौनी रॉय ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। उन्होंने फेस्टिवल में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर अपने लुक की तस्वीरेंं शेयर कीं।
मौनी रॉय कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस दिन के लुक की तस्वीरें शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘कान और केओस।’
फोटोज में मौनी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने एक जैकेट भी कैरी की थी, जो उन्होंने हाथों पर रखी हुई थी। ये उनके लुक को और बेहतर बना रही थी।

एक्ट्रेस काफी सिंपल लेकिन सुंदर और कूल नजर आ रहीं थी। ड्रेस के साथ उन्होंने नीचे ब्लैक बूट्स पैयर किए थे, जो उनकी शोभा और बढ़ा रहे थे।

बीच व्यू के साथ उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है और एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं।
