Samwad: लखनऊ संवाद में नजर आएंगे इंफ्लुएंसर अगु स्टैली और आयुष्मान पंडिता, वायरल कंटेंट क्रिएशन पर होगी चर्चा
Amar Ujala Samwad 2026: संवाद के जरिए ही समाधान निकलता है, नए विचार सामने आते हैं। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है। नवाबों के शहर लखनऊ में संवाद उत्तर प्रदेश 2026 का दो दिवसीय आयोजन हो रहा है। इसमें कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अगु स्टैली और आयुष्मान पंडिता के अलावा कंटेंट क्रिएटर यश और ज्ञान शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष अमर उजाला संवाद का मंच उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में सजा है। 18-19 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में राजनीति, धर्म-अध्यात्म, बिजनेस, सिनेमा और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से जुड़ी चर्चित शख्सियतें संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। सोशल मीडिया की दुनिया से इंफ्लुएंसर अगु स्टैली, आयुष्मान पंडिता और यश और ज्ञान, कंटेंट क्रिएशन और वायरल कंटेंट को लेकर बातचीत करेंगे। जानिए, इन सभी के बारे में कुछ खास बातें।
नाइजीरियाई मूल के अगु स्टैली हिंदी बोलकर हुए मशहूर
आपके अंदर हुनर है तो सोशल मीडिया की दुनिया के जरिए आसानी से पॉपुलैरिटी मिल सकती है। यह बात नाइजीरियाई मूल के अगु स्टैली पर सटीक बैठती है। वह अपना देश छोड़कर पढ़ाई करने के लिए लखनऊ आए थे। पढ़ाई के दौरान भारतीय दोस्त बने, अगु स्टैली ने उनसे धीरे-धीरे हिंदी सीखी। फिर वह हिंदी में लाइफस्टाइल और फनी कंटेंट बनाने लगे। अगु को जल्दी ही सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी मिली, वह वायरल हो गए।
अगु स्टैली की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि उन्हें आगे चलकर एड फिल्म्स मिलने लगीं, कई शोज का भी वो हिस्सा बने। समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेंटेंट’ में भी बतौर जज वह शामिल हुए। हिंदी के अलावा भोजपुरी भाषा में भी अगु स्टैली की अच्छी पकड़ है। अगु स्टैली के इंस्टाग्राम पर लगभग 10 लाख फॉलोअर्स हैं।
आयुष्मान पंडिता डिजिटल नॉलेज से बढ़ा रहे युवाओं का ज्ञान
कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट होने के बाद और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के काम का अनुभव लेने बाद आयुष्मान पंडिता ने स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा। खासकर एक ब्रांड को डिजिटली कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, वह इसकी नॉलेज नई जनरेशन को देते हैं। अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज के जरिए पर्सनल फाइनेंस, निवेश, शेयर बाजार के बारे में बात करते हैं। युवा निवेशकों को जानकारी देते हैं। इन सभी बातों को आयुष्मान दिलचस्प बनाकर वीडियो फॉर्मेट में पेश करते हैं। इसके अलावा वह मेटावर्स जैसे नए जमाने के टेक का इस्तेमाल करके मार्केटिंग आइडिया देते हैं। कैसे किसी ब्रांड को अलग और खास बनाया जाए, इसकी सही जानकारी भी आयुष्मान पंडिता साझा करते हैं। आयुष्मान पंडित के एक यूट्यूब चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर हैं। 7 लाख से अधिक फाॅलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं।
फैमिली कंटेंट से फेमस हुए यश और ज्ञान
सोशल मीडिया पर अलग-अलग कंटेंट के लिए जगह है, आपको बस उसे बेहतरीन ढंग से ऑडियंस तक पहुंचाना होता है। ऐसी ही कोशिश यश और ज्ञान नाम के कंटेंट क्रिएटर कर रहे हैं। दोनों फ्लाइंग ब्यॉज नाम से फनी वीडियो और कंटेंट बनाते हैं। इन वीडियोज में वह फैमिली ड्रामा और रिश्तेदारों से जोड़कर कंटेंट बनाते हैं। बड़ी-बड़ी बातों और सामाजिक मुद्दों को भी कटाक्ष और मजाक के जरिए पेश करते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।