तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ की सफलता पर सीएम विजय ने दी बधाई, मेकर्स ने जताई खुशी; कही ये बात
CM Vijay Wishes To Team Karuppu: मुख्यमंत्री विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ की सफलता के लिए बधाई दी है। जानिए सीएम ने फिल्म को लेकर क्या कहा, जिस पर मेकर्स ने दिया आभार…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है। अब फिल्म की सफलता पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने भी ‘करुप्पु’ की टीम को बधाई दी है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म की टीम की ओर से दी गई है।
‘करुप्पु’ की टीम ने जताई खुशी
‘करुप्पु’ की टीम ने फिल्म के नाम से बने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें सीएम विजय ‘करुप्पु’ की टीम के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने हमारे निर्माता एसआर प्रभु को सूर्या की फिल्म करुप्पु की शानदार सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उनकी शुभकामनाएं पाकर हमारी पूरी टीम को सचमुच बहुत खुशी और उत्साह मिला है।’
We are overjoyed to share that our Honorable Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru. Joseph Vijay, has extended his heartfelt wishes and congratulations to our producer @prabhu_sr for the grand success of THE ONE @Suriya_offl‘s #Karuppu
विज्ञापन Trending Videos
It is truly wonderful and heartwarming for… pic.twitter.com/pcylOChIVv— Karuppu (@KaruppuMovie) May 18, 2026
टीएफएपीए ने सीएम जन राहत कोष के लिए दिए 10 लाख रुपए
‘करुप्पू’ के मेकर्स में से एक एसआर प्रभु ने तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (टीएफएपीए) के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट दिया। इसी बैठक में विजय ने एसआर प्रभु को ‘करुप्पू’ के बारे में अपनी शुभकामनाएं व्यक्तिगत रूप से दीं।
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ‘करुप्पु’ में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने वीकेंड में 147 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अब तृषा की फिल्म को विजय द्वारा बधाई देने पर फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं। क्योंकि तृषा का नाम पिछले काफी वक्त से सीएम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है।