{"_id":"6a0b556ab29d9cc07f082373","slug":"mithun-chakraborty-joins-rajinikanth-on-jailer-2-sets-mimoh-chakraborty-shares-photos-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या 'जेलर 2' में नजर आएंगे मिथुन चक्रवर्ती? मिमोह ने सेट से रजनीकांत के साथ शेयर की तस्वीरें; बढ़ी अटकलें","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
क्या 'जेलर 2' में नजर आएंगे मिथुन चक्रवर्ती? मिमोह ने सेट से रजनीकांत के साथ शेयर की तस्वीरें; बढ़ी अटकलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 18 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Jailer 2: हाल ही में मिमोह चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरों ने फिल्म की कास्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
मिथुन चक्रवर्ती, मिमोह चक्रवर्ती, रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम@mimohchakraborty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक्टर मिमोह चक्रवर्ती ने 'जेलर 2' के सेट से एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आ रहे हैं। दो दिग्गजों को एक साथ दिखाती इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट ने 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती की भूमिका को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
मिमोह चक्रवर्ती की पोस्ट में क्या है?
मिमोह चक्रवर्ती ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि मिथुन चक्रवर्ती एक तरफ काला चश्मा लगा कर खड़े हैं। दूसरी तरफ धोती और कुर्ता में रजनीकांत हैं। काफी खुश दिखते हुए, मिमोह ने लिखा, 'वह जादुई पल जब आप 2 जीवित दिग्गजों के बीच खड़े होते हैं! वाह! 'जेलर 2' के सेट पर।'
विज्ञापन
Trending Videos

View this post on Instagram
क्या पूरी हुई जेलर 2 की शूटिंग?
मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में कुछ नहीं कहा है। मगर वायरल हुई इस तस्वीर ने इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है कि इस फ्रेंचाइजी में कोई बड़ा नाम जुड़ सकता है। इससे पहले अप्रैल में, रजनीकांत ने 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिससे फैंस को एक अपडेट मिला।

आरजे महवश ने शिखर धवन को बताया भाई, क्रिकेटर के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो; कहा- अगर गड़बड़ की तो...
सन पिक्चर्स ने शेयर की तस्वीरें
सन पिक्चर्स ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो फिल्म के सेट की लग रही हैं। इन तस्वीरों में टीम को केक काटकर इस मौके का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें फिल्म की कास्ट और क्रू भी शामिल थे। तस्वीरों के साथ, मेकर्स ने एक कैप्शन भी जोड़ा, जिसमें लिखा था, 'जेलर 2 की शूटिंग पूरी हुई।'

रजनीकांत ने दी थी अपडेट
इससे पहले, रजनीकांत ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है।
सुपरस्टार ने आगे बताया कि प्रोडक्शन टीम जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का एलान करेगी, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
यह सीक्वल मूल फिल्म 'जेलर' की सफलता के बाद आ रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।