यूजर्स को कैसा लगा ‘पेद्दी’ फिल्म का ट्रेलर? कुछ ने की तारीफ, तो कई हुए नाराज; जानें दर्शकों का रिएक्शन
Peddi Trailer Reactions: रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसको लेकर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। जानिए फैंस को कैसा लगा पेद्दी का ट्रेलर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस के रिएक्शन भी सामने आए हैं। जानिए यूजर्स का ट्रेलर को लेकर क्या कहना है।
यूजर्स के आए मिक्स्ड रिएक्शन
ट्रेलर सामने आने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी गई है। कुछ लोगों ने राम चरण की स्क्रीन प्रेजेंस और ट्रेलर के मास मोमेंट्स की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने ट्रेलर की एडिटिंग, वीएफएक्स और ओवरऑल इम्पैक्ट पर सवाल उठाए।
पीक परफॉरमेंस लोडिंग
कुछ लोगों ने यह उम्मीद भी जताई कि फिल्म ट्रेलर से बेहतर साबित होगी। एक यूजर ने तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा- ‘पीक परफॉरमेंस लोडिंग।’ वहीं दूसरे यूजर ने ट्रांसिशन की तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने रामचरण के एक्शन सीन्स को सराहा।
कुछ यूजर्स हुए निराश
हालांकि, कई लोग ट्रेलर देखकर नाराज हुए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इस ट्रेलर को एडिट किसने किया?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर बहुत ही एवरेज लग रहा है। ‘चिकिरी’ गाने और RRR ने जो हाइप बनाई थी, यह उस पर खरा नहीं उतरा।’

'पेद्दी' फिल्म के बारे में
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं श्रीलीला की मां, रिलेशनशिप के सवाल पर किया बड़ा खुलासा; कही ये बात
आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।