वीकेंड के मुकाबले ‘पति पत्नी और वो दो’ की सोमवार को घटी कमाई, ‘आखिरी सवाल’ हुई पस्त; जानें ‘करुप्पु’ का हाल
Box Office Collection: वीकेंड के बाद सोमवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन काफी कम हो गया। क्या धमाकेदार कलेक्शन कर रही साउथ फिल्म ‘करप्पु’ मंडे टेस्ट में पास हुई? साथ ही ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का क्या हाल रहा? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ मंडे टेस्ट की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी है, इस फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट नजर आई। जानिए, इसके अलावा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ और एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ ने सोमवार को कितना कमाया। वहीं ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ सोमवार को कितने रुपये अपने खाते में जमा कर सकी। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
‘पति पत्नी और वो दो’ का आधा हो गया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन सोमवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह साेमवार को फिल्म का कलेक्शन लगभग पचास प्रतिशत तक घट गया। फिल्म का कुल कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं।
‘आखिरी सवाल’ का निराशाजनक प्रदर्शन
रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने 80 लाख रुपये कमाए थे। लेकिन सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 21 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.16 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी है।
‘करुप्पु’ की क्या रही कमाई?
सूर्या की साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ ने रिलीज के चौथे दिन 14.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘करुप्पु’ ने कुल 82.30 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘राजा शिवाजी’ ने कितना कमाया?
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने रिलीज के 12वें दिन 73 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 11वें दिन 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई भी अब तक 20.95 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित है।
रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 18वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म ने कुल 85.71 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। यह मराठी फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।