सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Thieves Steal 7.5 Kg Silver Donation Boxes from Temples at Triveni Dham in Shahpura Late Night

Kotputli-Behror: त्रिवेणी धाम मंदिरों से साढ़े 7 किलो चांदी और दान पेटियां ले उड़े चोर, सुबह खुला चोरी का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror: कोटपूतली-बहरोड़ के प्रसिद्ध त्रिवेणी धाम में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने गणेश जी और पंचमुखी हनुमान मंदिर से करीब साढ़े सात किलो चांदी के छत्र और मुकुट सहित दान पेटियों की नकदी चोरी कर ली।  

Thieves Steal 7.5 Kg Silver Donation Boxes from Temples at Triveni Dham in Shahpura Late Night
चोरी करते चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ के प्रसिद्ध त्रिवेणी धाम में शनिवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो मंदिरों से लाखों रुपये की चांदी और दान पेटियों में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह मंदिर के कपाट खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और मंदिर समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गए।



गणेश मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, चोरों ने त्रिवेणी धाम स्थित श्री गणेश जी मंदिर और पंचमुखी हनुमान जी मंदिर को निशाना बनाया। बदमाश मंदिरों से करीब 7 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण और धार्मिक सामग्री चोरी कर ले गए। इनमें करीब 3 किलो 250 ग्राम वजन का चांदी का छत्र और लगभग 4 किलो 250 ग्राम वजन के चांदी के मुकुट शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में रखी दान पेटियों को तोड़कर उनमें रखी नकदी भी चुरा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात हुई वारदात
मंदिर समिति के अनुसार, चोरी की वारदात रात करीब 1:10 बजे से 1:50 बजे के बीच हुई। खास बात यह रही कि करीब 1:40 बजे पुलिस चौकी के जवान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह खुला चोरी का राज
सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा उम्मीदवारों पर भाजपा की बड़ी रणनीति! मदन राठौड़-भजनलाल शर्मा को मिला फ्री हैंड

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
मंदिर समिति और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए सामान की बरामदगी और त्रिवेणी धाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed