सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma Death Case Former Miss Pune MBA Graduate Actress Dies Mysteriously Check Full Updates in Hindi

Twisha Sharma Death: कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के पांच महीने बाद मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 18 May 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Twisha Sharma Death: भोपाल में संदिग्ध हालात में मृत मिली ट्विशा शर्मा एमबीए ग्रेजुएट, मार्केटिंग प्रोफेशनल और फिल्म एक्ट्रेस भी थीं। शादी के कुछ महीनों बाद हुई उनकी मौत से सनसनी फैल गई है। मौत से पहले भेजे गए भावुक मैसेज अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Twisha Sharma Death Case Former Miss Pune MBA Graduate Actress Dies Mysteriously Check Full Updates in Hindi
ट्विशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हुई ट्विशा शर्मा सिर्फ एक आम गृहिणी नहीं थीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड और महत्वाकांक्षी युवती थीं। MBA करने वाली ट्विशा ने मार्केटिंग और कम्युनिकेशन की दुनिया में काम किया, तेलुगु फिल्म में एक्टिंग की, पूर्व मिस पुणे भी रह चुकीं थीं और योग प्रशिक्षक के तौर पर भी पहचान बनाई। डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनकी जिंदगी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। मौत से पहले मां और दोस्तों को भेजे गए उनके भावुक मैसेज अब कई सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या ट्विशा सच में परेशान थीं या इसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा है?

Trending Videos

मार्केटिंग और फिल्म जगत से जुड़ी थीं
यूपी के नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा ने एमबीए की पढ़ाई की थी और शादी से पहले दिल्ली में कई वर्षों तक काम किया था। उन्होंने तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू में भी अभिनय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की एक कंपनी में भी काम किया
ट्विशा का करियर मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़ा रहा। एक कथित लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने खुद को डायनामिक प्रोफेशनल बताया था, जिन्हें मार्केटिंग के साथ-साथ अभिनय और फिल्म निर्माण में भी रुचि थी। प्रोफाइल में यह भी उल्लेख था कि उन्होंने मुंबई की कंपनी फ्लेवर पॉट फूड्स में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम किया। बाद में वह जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन (डीएडीबी) में कम्युनिकेशन एंड ऑनबोर्डिंग मैनेजर रहीं। इसके अलावा वह प्रमाणित योग प्रशिक्षक और विपश्यना मेडिटेशन की साधक भी थीं।

पढ़ें: पूर्व मिस पुणे की मौत या हत्या? शादी के पांच महीने बाद फंदे पर मिली ट्विशा, मौत की कहानी ने हिला दिया भोपाल

विज्ञापन

मां को भेजे थे भावुक संदेश
मौत से पहले ट्विशा द्वारा अपनी मां और दोस्तों को भेजे गए व्हाट्सऐप संदेश सामने आए हैं। इन संदेशों में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से परेशान और शादीशुदा जिंदगी में “फंसा हुआ” महसूस करने की बात कही थी। एक संदेश में उन्होंने अपनी मां से लिखा था, “मुझे यहां क्यों भेजा? ये मुझसे बात तक नहीं कर रहा है।” एक अन्य संदेश में उन्होंने कहा, “मेरा जीवन नरक बन गया है मम्मी।” दोस्त के साथ हुई बातचीत में ट्विशा ने कहा था कि वह घर पर बैठने के कारण चिंता में हैं और जिंदगी में कुछ करना चाहती हैं। ।

परिवार ने की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
ट्विशा की मौत के बाद उनके परिवार ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई। परिवार का आरोप है कि उन्हें न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और उनके चचेरे भाई आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में भी आनाकानी करती रही।

SIT करेगी मामले की जांच
दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। परिवार ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार को आशंका है कि आरोपियों का प्रभाव जांच को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed