सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sense Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 May 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Sensex Closing Bell: शुरुआती कारोबार में 900 अंकों की भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार वापसी करते हुए हरे निशान पर कारोबार खत्म किया। शेयर बाजार के इस बड़े उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर (96.33) पर पहुंचने से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए पढ़ें खबर।

Sensex Closing Bell Share Market Closing Sense Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स मामूली रूप से 77.05 अंकों की वृद्धि दर्ज कर 75,315.04 पर बंद हुआ। निफ्टी में 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 पर कारोबार समाप्त हुआ। सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद एयरटेल में 2% की वृद्धि, टाटा स्टील में 3% की गिरावट दर्ज की गई।डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.33 (अस्थायी) पर स्थिर हुआ।

Trending Videos

सेंसेक्स और निफ्टी में क्लोजिंग

  • सेंसेक्स

75,315.04
77.05 (0.10%)

  • निफ्टी

23,649.95
6.46 (0.03%)

इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 900 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। एक समय पर सेंसेक्स 879.66 (1.16%) अंक गिरकर 74,358.33 के स्तर पर जबकि निफ्टी 255.80 (1.08%) अंकों की गिरावट के साथ 23,387.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा दिखा था। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.20 पर आ गया था। हालांकि, कारोबार के आखिरी सत्र में खरीदारों ने अपना दम दिखाया और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed