The Bonus Market Update: शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
Sensex Closing Bell: शुरुआती कारोबार में 900 अंकों की भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार वापसी करते हुए हरे निशान पर कारोबार खत्म किया। शेयर बाजार के इस बड़े उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर (96.33) पर पहुंचने से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए पढ़ें खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स मामूली रूप से 77.05 अंकों की वृद्धि दर्ज कर 75,315.04 पर बंद हुआ। निफ्टी में 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 पर कारोबार समाप्त हुआ। सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद एयरटेल में 2% की वृद्धि, टाटा स्टील में 3% की गिरावट दर्ज की गई।डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.33 (अस्थायी) पर स्थिर हुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी में क्लोजिंग
-
सेंसेक्स
75,315.04
77.05 (0.10%)
- निफ्टी
23,649.95
6.46 (0.03%)
इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 900 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। एक समय पर सेंसेक्स 879.66 (1.16%) अंक गिरकर 74,358.33 के स्तर पर जबकि निफ्टी 255.80 (1.08%) अंकों की गिरावट के साथ 23,387.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा दिखा था। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.20 पर आ गया था। हालांकि, कारोबार के आखिरी सत्र में खरीदारों ने अपना दम दिखाया और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।