{"_id":"6a09f1eecb8330fb230a12d6","slug":"mp-news-orientation-program-for-corporation-board-chairpersons-today-cm-will-inaugurate-gad-and-finance-dep-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: निगम-मंडल अध्यक्षों का आज ओरिएंटेशन कार्यक्रम, CM करेंगे शुभारंभ,GAD और वित्त विभाग देंगे प्रेजेंटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: निगम-मंडल अध्यक्षों का आज ओरिएंटेशन कार्यक्रम, CM करेंगे शुभारंभ,GAD और वित्त विभाग देंगे प्रेजेंटेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 18 May 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश सरकार आज निगम-मंडल और प्राधिकरणों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जबकि वरिष्ठ अधिकारी विभागों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निगम, मंडल, प्राधिकरण और बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के लिए सोमवार को विशेष उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से बजे 2 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्था में शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सरकार का उद्देश्य नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके अधिकार, जिम्मेदारियों और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी देना है, ताकि वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम हाउस पहुंचे ट्विशा के परिजनों ने किया हंगामा, बोले-एमपी में न्याय का भरोसा नहीं, एसआईटी पर सवाल
63 अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य आमंत्रित
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक नियुक्त किए गए 63 अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में 18 विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), प्रमुख सचिव (पीएस) और सचिव स्तर के अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं, प्राथमिकताओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे। अधिकारियों द्वारा यह भी समझाया जाएगा कि शासन की योजनाओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जाए और विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम कैसे किया जाए।
ये भी पढ़ें- पूर्व मिस पुणे की मौत या हत्या? शादी के पांच महीने बाद फंदे पर मिली ट्विशा, मौत की कहानी ने हिला दिया भोपाल
कार्यशैली, निर्णय प्रक्रिया पर विस्तार से होगी चर्चा
प्रशिक्षण के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) और वित्त विभाग की की ओर से विशेष प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा। इसके बाद विभागवार अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विशेष उन्मुखीकरण सत्र रखे गए हैं, जिनमें विभागों की कार्यशैली, निर्णय प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरकार इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा के संकल्प पत्र 2023 में किए गए वादों को जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति पर भी फोकस करेगी। पदाधिकारियों को बताया जाएगा कि निगम-मंडल और प्राधिकरण सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करने में किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल पांच विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X