फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rain wreaks havoc in Bhopal: roads turn into ponds, water enters homes, Bairasia Road closed, and widespread c

भोपाल में बारिश का कहर: सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी, बैरसिया मार्ग बंद, कई जगह जलभराव से हाहाकार

Mon, 10 Aug 2026 12:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 10 Aug 2026 12:19 PM IST
सार

भोपाल में देर रात से तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से हालात बिगड़ गए। शिवनगर में कमर तक पानी भरने से घरों में पानी घुसा, ईंटखेड़ी पुल पर पानी आने से भोपाल-बैरसिया मार्ग बंद करना पड़ा। जेल रोड, एयरपोर्ट रोड और बैरागढ़ समेत कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं। विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित की गई, वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर राहत और सफाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Bhopal: roads turn into ponds, water enters homes, Bairasia Road closed, and widespread c
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में देर रात से जारी तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार बारिश के बाद शिवनगर कॉलोनी समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर कमर तक पानी भर गया और घरों में भी पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रहवासी घरों से पानी निकालने के लिए मजबूर नजर आए। शिवनगर कॉलोनी में हालात सबसे ज्यादा खराब दिखाई दिए। सड़क पर कमर तक पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं कैलाश नगर, बैरागढ़ स्थित साईं बाबा रेसीडेंसी में भी जलभराव जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

बैरसिया मार्ग पर आवाजाही रोकी
भोपाल जिले में भारी बारिश के कारण भोपाल-बैरसिया मार्ग के ईंटखेड़ी सड़क पुल के ऊपर पानी आ गया। सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। पुलिस और राजस्व अमला मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रहा है। एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया के मुताबिक, पुल के ऊपर पानी आने के कारण यातायात रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल रोड और एयरपोर्ट रोड भी पानी में डूबे
नयापुरा जेल रोड स्थित श्मशान घाट में भी पानी भर गया। जेल रोड के वार्ड 75 की कंफर्ट ग्रीन कॉलोनी के रहवासियों ने जल निकासी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर इतना पानी भर गया है कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। रहवासियों के मुताबिक, यदि कुछ देर और बारिश हुई तो सड़क दिखाई देना भी मुश्किल हो जाएगा। इंद्रविहार कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड पर भी भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़क और नालियां पानी से लबालब नजर आईं।


स्कूलों में आज छुट्टी, शिक्षकों को पहुंचना होगा
लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए भोपाल जिले में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आज अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।

मंत्री सारंग ने किया जलभराव वाले इलाकों का दौरा
भारी बारिश के बीच मंत्री विश्वास सारंग सुबह से ही नरेला विधानसभा क्षेत्र के जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने महामाई बाग, राजेंद्र नगर सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।मंत्री ने नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों को फटकार भी लगाई और जलभराव वाले इलाकों के नाले-नालियों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि जहां जलभराव की स्थिति है, वहां रहवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-एमपी के 21 जिलाें में आज तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में रात से हो रही बारिश, कई स्कूलों में छुट्टी

बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
भोपाल में एक बार फिर तेज बारिश के बाद जलभराव ने नगर निगम और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं, घरों में पानी घुस गया और प्रमुख मार्गों पर आवागमन तक रोकना पड़ा। लगातार बारिश जारी रहने पर शहर के कई और निचले इलाकों में हालात बिगड़ने की आशंका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed