{"_id":"6a0aea67f9b8e3c69202654c","slug":"kotputli-devotees-returning-from-khatu-shyam-collide-with-truck-another-crash-on-ambala-highway-one-dead-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli News: खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, अंबाला हाईवे पर भी हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli News: खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, अंबाला हाईवे पर भी हादसा, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
रविवार को हुए दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे और अंबाला हाईवे पर रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसों के बाद दोनों हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।
पहला हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पनियाला के पास हुआ। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी श्रद्धालु कार में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhalawar: अपराध की कमाई से बनाई संपत्ति पर पुलिस का एक्शन, आलीशान मकान और दुकानें मिनटों में जमींदोज
Trending Videos
चिकित्सकों के मुताबिक हादसे में घायल एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
वहीं दूसरा हादसा अंबाला हाईवे पर गोनेड़ा के पास हुआ। यहां कोटपूतली से हरियाणा के नारनौल की ओर जा रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
दोनों हादसों के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसों की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है।