सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Madan Rathore Attacks Congress No Paper Leaks Under BJP Youths Future Ruined In Gehlot Regime

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला: 'हमारी सरकार में नहीं हुआ पेपर लीक', गहलोत राज में बर्बाद हुआ युवाओं का भविष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटपूतली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने NTA को RSS की एजेंसी बताने वाले बयान को गलत बताया और पेपर लीक मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही। 

Madan Rathore Attacks Congress No Paper Leaks Under BJP Youths Future Ruined In Gehlot Regime
विपक्ष पर जमकर बरसे मदन राठौड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को कोटपूतली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान को भी गलत करार दिया, जिसमें उन्होंने एनटीए (NTA) को भाजपा और आरएसएस की एजेंसी बताया था।


दरअसल, मदन राठौड़ शहर के एक निजी होटल परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘NTA को RSS की एजेंसी बताना पूरी तरह गलत’
मीडिया से बातचीत करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि एनटीए केवल परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी है और उसे आरएसएस की एजेंसी बताना पूरी तरह तथ्यहीन और राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बयान देने से पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए, जब प्रदेश में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आते रहे थे। उन्होंने कहा कि एनटीए ने विवाद सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर तुरंत कार्रवाई की, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय कई मामलों में समय पर कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
Trending Videos


‘भाजपा सरकार में अब तक नहीं हुआ कोई पेपर लीक’
राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इंस्पेक्टर भर्ती मामले में चयनित अभ्यर्थियों को दो साल नौकरी करने के बाद वापस घर भेज दिया गया था, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अब तक एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई है।

बड़ी मछलियों पर भी हो रही कार्रवाई
NEET पेपर लीक मामले में आरोपी द्वारा 'बड़ी मछलियों को बचाने' संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून अपना काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें-  एक झपकी और उजड़ गया परिवार: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो पलटी, मौके पर तीन की मौत; चार घायल


ईंधन बचाने की अपील पर विपक्ष को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने संबंधी अपील पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसाधनों की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पहले पानी और बिजली बचाने की बात का समर्थन किया जाता था, लेकिन अब ईंधन बचाने की अपील पर राजनीति की जा रही है, जो उचित नहीं है।

राजनीतिक माहौल फिर गर्म
मदन राठौड़ के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं और कानून व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed