फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Five-Year-Old Boy Reunited With Father After Month-Long Search at Neem Ka Thana Station

नीमकाथाना स्टेशन पर मिला 5 साल का मासूम: एक महीने की तलाश के बाद परिवार से मिला; पिता की गोद में छलके आंसू

Fri, 14 Aug 2026 11:10 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 11:10 PM IST
सार

Rajasthan News: नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर 15 जुलाई को संदिग्ध अवस्था में मिले पांच वर्षीय बच्चे का करीब एक महीने की तलाश और सत्यापन के बाद परिवार मिल गया। बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और राजकीय शिशु गृह की टीम ने परिवार की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Five-Year-Old Boy Reunited With Father After Month-Long Search at Neem Ka Thana Station
बच्चे से साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर 15 जुलाई को संदिग्ध अवस्था में मिले पांच वर्षीय मासूम को करीब एक महीने की लगातार तलाश और सत्यापन के बाद आखिरकार उसका परिवार मिल गया। बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और राजकीय शिशु गृह की टीम ने बच्चे के माता-पिता की पहचान कर उसे विधिवत उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एक महीने तक परिवार की तलाश में जुटी टीम
बच्चे के स्टेशन पर मिलने के बाद से ही उसकी सुरक्षा और परिवार तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। करीब एक महीने तक चली तलाश में बच्चे से मिली जानकारी, उपलब्ध दस्तावेजों और विभिन्न स्तरों पर किए गए समन्वय के आधार पर टीम को उसके परिवार के जयपुर के वीकेआई क्षेत्र स्थित 17 नंबर इलाके में रहने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


पहचान पक्की होने के बाद ही पिता को सौंपा
परिवार का पता चलने के बाद समिति ने केवल मौखिक जानकारी के आधार पर बच्चे को सौंपने के बजाय पहचान और दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन कराया। बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालान और राजकीय शिशु गृह की टीम बच्चे को लेकर जयपुर पहुंची। वहां बच्चे के पिता की पहचान, आवश्यक दस्तावेजों और उपलब्ध तथ्यों की जांच की गई। सत्यापन में पहचान सही पाए जाने के बाद बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेन अल्फा के सामने दो दिन बाद प्रशासन झुका, छह मांगों पर बनी सहमति


पिता की गोद में पहुंचते ही छलकी खुशी
करीब एक महीने बाद मासूम को सुरक्षित देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता की गोद में पहुंचते ही परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। बच्चे को सुरक्षित वापस पाने पर पिता ने बाल कल्याण समिति और पूरी टीम का आभार जताया।

सुरक्षा को बनाया गया पहली प्राथमिकता
बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालान ने बताया कि समिति के समक्ष बच्चे के प्रस्तुत होने के बाद उसकी सुरक्षा और संरक्षण को पहली प्राथमिकता दी गई। बच्चे की कम उम्र को देखते हुए उसे राजकीय शिशु गृह में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही परिवार की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए गए। आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed