सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A man was assaulted after entering his house in Tanoh, a case was registered against the father and son.

Una News: तनोह में घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 19 May 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
A man was assaulted after entering his house in Tanoh, a case was registered against the father and son.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत तनोह गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने घर के आंगन में घुसकर पीड़ित के साथ हाथ-मुक्कों और डंडों से हमला किया। घटना में पीड़ित को गले, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
पुलिस को दी शिकायत में मदन लाल पुत्र बृज लाल निवासी तनोह ने बताया कि रविवार रात करीब 9:15 बजे वह अपने घर के आंगन में आराम कर रहा था। इसी दौरान गांव के जनकराज और उसका पुत्र गौरव धीमान रास्ते में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों उसके आंगन में आ गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा पहुंची, जहां घायल का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में तीन साधारण चोटों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos


एएसपी ऊना संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed