सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After the municipal council elections, the Panchayati Raj elections have now become the center of politics.

Una News: नगर पंचायत चुनावों के बाद अब पंचायती राज चुनाव बने सियासत का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 19 May 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
After the municipal council elections, the Panchayati Raj elections have now become the center of politics.
विज्ञापन
गगरेट में जिला परिषद चुनावों ने पकड़ी रफ्तार, अंबोटा वार्ड बना सियासी हॉटस्पॉट
Trending Videos

अंबोटा में त्रिकोणीय मुकाबला, चलेट वार्ड में तीसरे उम्मीदवार से बिगड़ रहे समीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत चुनावों के बाद अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों ने क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज कर दी हैं। जिला परिषद के तीनों वार्डों में उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है और गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा जा रहा है।
अंबोटा जिला परिषद वार्ड इस बार सबसे चर्चित बन गया है। यहां पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र आमने-सामने हैं। इसके साथ कांग्रेस नेता अश्वनी सहित एक अन्य उम्मीदवार की मौजूदगी से मुकाबला और भी रोचक हो गया है। राजनीतिक जानकार इसे कांटे की टक्कर मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंजाल वार्ड में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। दोनों पक्ष डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं। वहीं चलेट वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर रहा है, जहां तीसरे उम्मीदवार रजनी दीवान की मौजूदगी भाजपा प्रत्याशी आरती शर्मा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय मुद्दों के साथ जातीय और राजनीतिक समीकरण भी चुनाव परिणामों में अहम भूमिका निभाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed