{"_id":"6a0b1e5f4156c7bd7908c476","slug":"congress-wins-daulatpur-chowk-np-election-by-6-1-intensifies-brainstorming-within-bjp-una-news-c-93-1-una1026-192160-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर चौक नपं चुनाव में कांग्रेस की 6-1 से जीत, भाजपा में मंथन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर चौक नपं चुनाव में कांग्रेस की 6-1 से जीत, भाजपा में मंथन तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 19 May 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया ने कहा-जनता ने केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार का दिया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसीदौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की 6-1 से बड़ी जीत के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। गगरेट विधायक राकेश कालिया ने विजयी पार्षदों को सम्मानित करते हुए इसे कांग्रेस की नीतियों और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की सरकार पर जनता की मुहर बताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और जनहित के मुद्दों पर मतदान कर केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार का जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को क्षेत्र में करीब 32 से 33 प्रतिशत वोट समर्थन मिला है, जो पार्टी के बढ़ते जनाधार को दर्शाता है।
नगर पंचायत के सात वार्डों में से कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा केवल एक सीट पर सिमट गई। परिणामों के बाद भाजपा में अंदरूनी गुटबंदी और संगठनात्मक कमजोरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, भितरघात और असंतोष ने भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए।
विज्ञापन
विधायक ने विजयी महिला पार्षदों को विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। समर्थकों ने जीत के बाद जमकर जश्न मनाया।
Trending Videos